Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • 19 पेटी नकली शराब के संग तस्करी के दो आरोपी दबोचे
  • नैनीताल

19 पेटी नकली शराब के संग तस्करी के दो आरोपी दबोचे

AltnewsUttarakhand 30/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। पुलिस ने 19 पेटी अवैध शराब बरामद कर तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये मिलावटी और नकली शराब एक सरकारी लाइसेंसी भी उनसे खरीदकर बाजार में बेचता है और मोटा मुनाफा कमाता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस ने मंगलवार रात कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर के पास एक संदिग्ध कार को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने इसमें से 19 पेटी शराब बरामद की। पूछताछ में तस्करों ने ये मिलावटी शराब होने की बात कबूली। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह निवासी ग्राम कल्लूवाला, लालबाग, जिला बिजनौर यूपी और दीपक सिंह रावत निवासी ग्राम पोखल, थाना गैरसैंण चमोली के रूप में हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनियमितता पर चंबा ब्लॉक में प्रधान को नोटिस
Next: दिव्यांग से दुष्कर्म की रेगुलर पुलिस करेगी जांच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.