Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 1.59 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 1.59 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 05/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद की एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने डेढ़ लाख लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। इसी क्रम में बुधवार की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान एकान्त रेस्टोरेन्ट पाण्डेखोला के पास कमल जोशी (35 वर्ष) पुत्र स्व. कैलाश चन्द्र जोशी निवासी एकान्त रेस्टोरेन्ट पाण्डेखोला, अल्मोड़ा के कब्जे से 5.31 ग्राम स्मैक व स्मैक बेच कर कमाए गए 6,390 रुपये बरामद किए। स्मैक बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। बरामद स्मैक की कीमत 1.59 लाख रूपये आंकी गई है। आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है व आरोपी के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में तीन मामले पूर्व में पंजीकृत हैं। यहाँ गिरफ़्तारी टीम में कोतवाली अल्मोड़ा से एएसआई नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल मोहन चंद्र त्रिकोटी तथा एसओजी से कांस्टेबल इरशाद उल्ला, विरेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राफ़्टिंग बेस स्टेशन की स्वीकृति पर सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार
Next: रेलवे ट्रेड यूनियनों के मान्यता चुनाव के लिए मतदान जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.