Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 20 महिलाओं को जूट बैग सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे
  • देहरादून

20 महिलाओं को जूट बैग सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे

AltnewsUttarakhand 28/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था की ओर से गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बीस महिलाओं को जूट बैग, सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया। ये महिलाएं पिछले एक माह से प्रशिक्षण ले रही थीं। गुमानीवाला स्थित रूषा फार्म में समापन समारोह का शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को आगे भी इस कार्य में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल का मंत्र चरितार्थ होता है। जिस प्रकार से अमेरिका के टैरिफ को पीएम मोदी ने साधते हुए स्वदेशी अपनाओ का अभियान चलाया है, यह कार्यक्रम उनके अभियान को गति देगा। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के प्रभारी अनिल चंदोला ने बताया कि यह प्रशिक्षण जेआरसीपीसी स्कीम के तहत कराया गया, जो तीन चरणों बेसिक, एडवांस और डिजाइन में संचालित हुआ। बेसिक और एडवांस प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विमला नेगी द्वारा दिया गया, जबकि डिजाइन का प्रशिक्षण नेशनल जूट बोर्ड, कोलकाता की डिजाइनर माधवी विश्वास ने दिया। मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रूकम व्यास, सेवानिवृत्त प्रबंधक उद्योग विभाग सुरेन्द्र सिंह नेगी, संस्था के जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र कुकशाल, राम सेवक रतूड़ी, बीना भट्ट, शशि सेमल्टी, ममता नेगी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को दी जानकारी
Next: पीने के पानी की गुणवत्ता से समझौता न करें: रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.