Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 3.38 लाख के गांजे के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार, 02 बाईक सीज
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 3.38 लाख के गांजे के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार, 02 बाईक सीज

AltnewsUttarakhand 25/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसओजी/एएनटीएफ टीम और सल्ट पुलिस ने संयुक्त रूप से 4 गांजा तस्करों को पकड़ने सफलता प्राप्त की है। आरोपी तस्करों से पुलिस ने 22.577 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत 3,38,655 रुपये ाँकि गयी है। अल्मोड़ा एसएसपी प्रदीप कुमार राय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अंतर्गत दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में बीती 24 नवम्बर को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत व ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम व एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सल्ट झिमार रोड पर चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान अभियुक्त बलजिंदर सिंह, शिवम कश्यप, जगदीश सिंह व कपिल कुमार को दो मोटरसाइकिलों में 22.577 किलोग्राम अवैध गांजा ले जाते हुए पकड़ा। अवैध गांजा परिवहन करने पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।
मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि अभियुक्तगण उपरोक्त आस-पास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर तराई की ओर बेचने के लिए ले जा रहा था, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये। इनका उद्देश्य गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-
बलजिंदर सिंह, उम्र- 18 वर्ष पुत्र जसवंत सिंह निवासी भोगपुर राम तीरथ नगर गुरुद्वारा नंबर 1 थाना जसपुर, जनपद उधमसिंहनगर
शिवम कश्यप उम्र- 18 वर्ष पुत्र रिंकू कश्यप, निवासी ग्राम कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंहनगर
जगदीश सिंह उम्र-27 वर्ष पुत्र शमशेर सिंह, निवासी ग्राम कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंहनगर
कपिल कुमार उम्र- 18 वर्ष पुत्र प्रीतम कुमार निवासी एस्कार्ट फाँर्म कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंहनगर

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
उपनिरीक्षक मनोज कुमार, थाना सल्ट
आरक्षी संजू कुमार, थाना सल्ट
आरक्षी गुरमेज सिंह, थाना सल्ट
आरक्षी भूपेंद्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।
आरक्षी मनमोहन सिंह एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: घर के आँगन से बच्चे को उठाकर गुलदार ने बनाया निवाला
Next: अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों का पालन करने की ली शपथ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.