Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 22 तक होगा पंचायत चुनावों के दृष्टिगत जनपद में मतदाता सूची में संशोधन
  • अल्मोड़ा

22 तक होगा पंचायत चुनावों के दृष्टिगत जनपद में मतदाता सूची में संशोधन

AltnewsUttarakhand 11/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत जनपद में मतदाता सूची का संशोधन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों के तहत जनपद में निर्वाचक नामावलियों को संशोधित करने का कार्य 22 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इसके लिए सभी खंड विकास कार्यालयों को निर्देश दिये गये हैं कि वह नामावलियों की त्रुटियों को शीघ्र अति शीघ्र दूर करें, ताकि चुनावों की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने सभी मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है यदि किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह जल्द से जल्द खंड विकास कार्यालयों पर जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं ताकि मतदान के समय कोई समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु पंचायतों में खुली बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है जिसके माध्यम से मतदाता सूचियों में त्रुटियों का निस्तारण किया जा रहा है। मतदाता सूचियों को ठीक करने का कार्य 22 मार्च तक चलेगा। उन्होंने समस्त मतदाताओं अनुरोध किया है कि वह उक्त तिथि से पहले अपनी त्रुटियों का समाधान अवश्य कर लें। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों यथा ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भी अपील की है कि वे अपने अपने क्षेत्र की मतदाता सूचियों का अवलोकन अवश्य करें तथा कोई भी आपत्ति या सुझाव हो तो संबंधित खंड विकास कार्यालय में लिखित रूप से दिया जा सकता है जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने अपील की है कि मतदाता सूची संशोधन हेतु आयोजित खुली बैठकों में अवश्य प्रतिभाग करें एवं मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि जरूर करें। यदि उनका नाम सूची में नहीं है तो 22 मार्च तक अपने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी या संबंधित विकासखंड में संपर्क किया जा सकता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दिए ’फिट उत्तराखंड’ अभियान चलाने के निर्देश
Next: बिना लाइसेंस अवैध तरीके से पटाखे बनाने वाले पर केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.