Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 25 फीट चौड़े बरसाती नाले पर अतिक्रमण
  • देहरादून

25 फीट चौड़े बरसाती नाले पर अतिक्रमण

AltnewsUttarakhand 22/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   तहसील क्षेत्र की तिपरपुर पंचायत में बरसाती नाले पर अतिक्रमण कर उसे बंद करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस नाले को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा रहा है। नाला बंद होने से बरसात के दौरान गांव में जलभराव का खतरा पैदा हो गया है। निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य मधु रानी, सरदार सिंह, जगत सिंह, सुल्तान सिंह, जालम सिंह, संतोष, नारायण सिंह ने बताया कि तिपरपुर में लिंक रोड पीरवाला से एक बहुत पुराना बरसाती नाला गांव के बीचोंबीच से गुजर कर जाटोवाला बरसाती नाले में जाकर मिलता है। इस नाले से जंगल तथा गांव के खेतों का बरसाती पानी नदी में जाकर मिलता है। बरसाती नाले पर भू-माफिया ने अतिक्रमण कर इसे ऊपर से ही बंद कर दिया है। नाला बंद होने से बरसात के दौरान कई घरों में पानी भर गया था, इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। कई घरों में घुसे पानी और मलबे को निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग को जेसीबी से सड़क किनारे नाली बनानी पड़ी थी। बताया कि 25 फीट चौड़े नाले से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में गांव को खतरा पैदा हो सकता है। उधर, एसडीएम विनोद कुमार का कहना है कि राजस्व कर्मचारियों को मौके पर भेजकर बरसाती नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाकर उसका प्राकृतिक बहाव सुचारु कराया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पेयजल के राजकीयकरण को नए सिरे से आंदोलन की तैयारी
Next: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित, इस दिन होंगे चुनाव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.