Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल के राजकीयकरण को नए सिरे से आंदोलन की तैयारी
  • देहरादून

पेयजल के राजकीयकरण को नए सिरे से आंदोलन की तैयारी

AltnewsUttarakhand 22/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पेयजल के राजकीयकरण को लेकर नए सिरे से आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने सभी कर्मचारी संगठनों से एकजुट होने का आह्वान किया। संगठन महामंत्री श्याम सिंह नेगी ने सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को पत्र भेज कर संयुक्त मोर्चे का गठन करने की अपील की। कहा कि पेयजल के राजकीयकरण को लेकर सभी को एक मंच पर आना होगा। अभी तक पेयजल के राजकीयकरण को लेकर जो भी प्रयास हुए हैं, उनका कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। ऐसे में अब जरूरत एक सामूहिक प्रयास की है। 28 दिसंबर तक सभी कर्मचारी संगठनों से एक मंच पर आने को अपनी सहमति देने की अपील की गई है। कहा कि यदि पेयजल का राजकीयकरण न हुआ और विभागीय पेयजल योजनाओं का संचालन इसी तरह दूसरी एजेंसियों को दिया गया, तो इससे आने वाले समय में कर्मचारियों को वेतन तक समय पर नहीं मिलेगा। ऐसे में कर्मचारियों का भविष्य सुनिश्चित कराने को पेयजल का राजकीयकरण सुनिश्चित कराया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अवर अभियंता के साथ मारपीट में पांच पर मुकदमा
Next: 25 फीट चौड़े बरसाती नाले पर अतिक्रमण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.