Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • 25 हजार का इनामी वाहन चोर गैंग का सदस्य दबोचा
  • हरिद्वार

25 हजार का इनामी वाहन चोर गैंग का सदस्य दबोचा

AltnewsUttarakhand 09/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image


हरिद्वार(आरएनएस)। दस माह से फरार चल रहे चौपहिया वाहन चोरी में एक्सपर्ट वेस्ट यूपी के गैंग के इनामी बदमाश को कुमाऊं एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गैंग लीडर समेत तीन आरोपियों को पूर्व में ही रानीपुर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 25 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी होने पर पुलिस टीम का हौसला बढ़ाया है। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि बीते फरवरी माह में रानीपुर क्षेत्र के गांव राजपुर से असलम पुत्र असगर की कार चोरी हो गई थी। पुलिस टीम ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल समी निवासी मोहल्ला झौजियान पुरकाजी पुरकाजी जिला मुजफ्फर नगर यूपी, गुलशान पुत्र इसरार निवासी ग्राम हर्रा थाना सरुरपुर जिला मेरठ, यूपी हाल निवासी दुर्गा कालोनी परीक्षितगढ़ थाना परीक्षित गढ़ जिला मेरठ, यूपी और अर्शलान उर्फ अर्श पुत्र महदूद निवासी गांव गढ़ गढ़मीरपुर रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के पास से चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया था, लेकिन गैंग का एक सदस्य फिरोज पुत्र इकबाल उर्फ बालू निवासी ककरोली जिला मुजफ्फरनगर यूपी हत्थे नहीं चढ़ पाया था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ कुमाऊं, रानीपुर पुलिस और सीआईयू की टीम ने आरोपी को रविवार को मुजफ्फरनगर के पीरवाला बाग ककरोली से उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को यहां लाकर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं हाईवे पर दौड़ रहे ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
Next: मोबाइल छीन गूगल पे से ट्रांसफर कर लिए 12 हजार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.