Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं हाईवे पर दौड़ रहे ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
  • हरिद्वार

बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं हाईवे पर दौड़ रहे ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

AltnewsUttarakhand 09/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image


हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार में रात के समय ओवरलोड गन्ने की ट्रॉलियां हाईवे पर दौड़ने लगी हैं। यह ओवरलोड गन्ने की ट्रॉली कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। लेकिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का ध्यान हाईवे पर ओवरलोड होकर दौड़ती इन ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नहीं जा रहा है। यदि समय रहते इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो हाईवे पर धुंध के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। हरिद्वार में अंधेरा होते ही हाईवे पर गन्ने से लदी ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर दौड़ने लगती हैं। शुक्रवार रात भी ज्वालापुर की ओर से हरिद्वार को आने वाले मार्ग पर चार ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर फंराटे भरती दिखी। ट्रैक्टर में इस कदर गन्ने को लोड किया था कि ट्रैक्टर चालक को केवल आगे का मार्ग ही दिख रहा था। पीछे से आने वाले वाहन उनको दिख ही नहीं थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे की ओर कोई रिफलेक्टर भी लगा नहीं लगा था। ऐसे में गन्ने से भरी यह ट्रैक्टर-ट्रॉली कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। हाईवे पर ओवर लोड होकर जाती यह गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि इस प्रकार की ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिवालिकनगर में डेढ़ करोड़ से होगा पार्क का सौंदर्यीकरण
Next: 25 हजार का इनामी वाहन चोर गैंग का सदस्य दबोचा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.