Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 25 जुलाई को होगा देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का ट्रायल
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

25 जुलाई को होगा देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का ट्रायल

AltnewsUttarakhand 23/07/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ देहरादून के बीच नियमित विमान सेवा के लिए फ्लाई बिग कंपनी का 20 सीटर विमान 25 जुलाई के ट्रायल लैंडिंग करेगा। विमान सेवा को लेकर सभी जरुरी तैयारी की गई हैं। दशकों से सीमांत की जनता नियमित विमान सेवा की मांग कर रहे हैं। व्यावसायिक उड़ान के लिए 25 जुलाई को पहली बार यहां 20 सीटर विमान से ट्रायल लैंडिंग होगी।
समझा जा रहा है कि इसकी सफलता के बाद ही यात्री सेवा के लिए तिथि का ऐलान किया जाएगा। प्रारंभ में इस विमान से देहरादून व पंतनगर के बीच आवागमन की सुविधा देने की कवायद चल रही है। जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि ट्रायल लैंडिग निर्धारित तिथि को होगी । इससे पूर्व 17 जनवरी 2019 में 9 सीटर विमान से देहरादून, हिंडन और पंतनगर के बीच विमान सेवा शुरू की गई थी।
जो मार्च 2020 में एयरपोर्ट में विमान के फिसलने के बाद बंद हो गई थी। तब से लोग विमान सेवा शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं। इधर विमान सेवा के लिए चयनित कंपनी ने नियमित उड़ान का कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया है। यात्रियों को भी बुकिंग के ऐलान का इंतजार है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया रुद्रपुर में 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण
Next: बाघ की खाल व हड्डियों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.