Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नंदा देवी मेले की तैयारियाँ तेज़, 28 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा आयोजन
  • अल्मोड़ा

नंदा देवी मेले की तैयारियाँ तेज़, 28 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा आयोजन

AltnewsUttarakhand 03/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक नंदा देवी मेला इस वर्ष 28 अगस्त से 3 सितंबर तक ऐतिहासिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर नंदा देवी मंदिर प्रांगण में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम के पार्षदों, ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मनोज वर्मा ने बताया कि यह मेला 209 वर्षों की परंपरा को संजोए हुए है और यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही जनसंख्या और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेले का विस्तार समय की मांग है। इसी क्रम में एडम्स इंटर कॉलेज और मल्ला महल परिसर में भी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई, लेकिन तकनीकी कारणों से फिलहाल एडम्स कॉलेज में कार्यक्रम नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने सभी से सहयोग करते हुए भविष्य में वहां भी आयोजन की संभावनाओं पर विचार का आग्रह किया। मेयर अजय वर्मा ने आश्वासन दिया कि नगर निगम पहली बार इस मेले के आयोजन में पूर्ण रूप से भागीदारी करेगा। उन्होंने कहा कि यह नगर की पहचान और गौरव का विषय है, अतः नगर निगम की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से भी सहयोग की बात की जा रही है, ताकि इस मेले को राज्य स्तरीय पहचान और समर्थन मिल सके। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि मेला पहले ही राजकीय मेला घोषित हो चुका है, अब जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इसके भव्य आयोजन के लिए ठोस रणनीति तैयार करे। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा और उपाध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, यह व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देता है। उन्होंने पूर्व की भांति व्यापार मंडल के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि व्यापारी वर्ग मेले से भावनात्मक रूप से जुड़ा है। कार्यक्रम संयोजक तारा जोशी ने बताया कि मेले में बच्चों के नृत्य, गायन, झोड़ा, चांचरी और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियाँ होंगी। प्रत्येक वार्ड से कम से कम एक सांस्कृतिक टीम को शामिल करने के लिए पार्षदों से आग्रह किया गया है। वहीं, त्रिलोचन जोशी ने सुझाव दिया कि मेला आमंत्रण को एक शोभायात्रा का रूप दिया जाए, जिससे नगर में उत्सव का वातावरण और अधिक जीवंत हो। पार्षद अमित साह मोनू ने मांग रखी कि विसर्जन स्थल पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक का संचालन मनोज सनवाल ने किया। बैठक में दीप लाल साह, दिनेश गोयल, अनूप साह, पी.सी. तिवारी, अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, तारा जोशी, जगत तिवारी, राजेंद्र बिष्ट सहित समस्त नगर निगम पार्षद, ग्राम प्रधान विनोद जोशी, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया उत्साह
Next: कर्मयोगी स्व. सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती पर होगा भव्य आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.