Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत और दो घायल
  • अल्मोड़ा

300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत और दो घायल

AltnewsUttarakhand 12/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

रानीखेत। तहसील क्षेत्र के हरड़ा गांव के पास रविवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतक का शव मोर्चरी भेजा गया।

फायर स्टेशन रानीखेत को हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर यूके04टीए0441 नंबर का वाहन खाई में गिरा मिला, जिसमें तीन लोग सवार थे। फायर रेस्क्यू यूनिट रानीखेत और अल्मोड़ा, एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। टीम ने घायल कैलाश चंद्र पुत्र चनी राम और किशोर राम पुत्र जीवन राम, दोनों निवासी हरड़ा, को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया।

हादसे में आनन्द राम पुत्र डुंगर राम, निवासी हरड़ा की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने उनके शव को स्ट्रेचर पर बांधकर रस्सियों की मदद से खाई से सड़क तक पहुंचाया और एंबुलेंस से मोर्चरी भिजवाया। बचाव अभियान में फायर स्टेशन रानीखेत के प्रभारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में टीम शामिल रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनौता चौराहे पर मारपीट और फायरिंग में 10 के खिलाफ मुकदमा
Next: कर्नाटक खोला की रामलीला में गूंजा शिव तांडव, राम-सीता जन्म की लीला ने मोहा मन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.