Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 39 लाख 14 हजार रुपये गबन के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

39 लाख 14 हजार रुपये गबन के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 27/04/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सी0एम0एस0 इन्फ्रो सिस्टम लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर विजय सिंह ने 9 नवंबर 2021 को कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि उनकी कम्पनी अल्मोड़ा शहर के विभिन्न एटीएम मशीनों में कैश लोडिंग का कार्य करती है, लोडिंग में नियुक्त कर्मचारियों ने कैश लोडिंग के दौरान कुल 39 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से गबन की है। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0 113/2021 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी।

प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा अमित श्रीवास्तव द्वारा अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स ओशिन जोशी ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर दबिश देने पर 27 अप्रैल, बुधवार को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर होटल शिखर अल्मोड़ा के पास से एक अभियुक्त नवीन चन्द्र (29 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी ग्राम भतौड़ा बागेश्वर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ़्तारी पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अम्बी राम आर्य, आरक्षी खुशाल राम रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीआरओ बनाएगा उत्तराखंड में चीन सीमा पर 14 सड़कें, पांच हैलीपैड और दो सुरंग
Next: तीन आईपीएस सहित चार अधिकारियों के तबादले, प्रदीप कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की दी जिम्मेदारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.