Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • व्यक्तित्व निर्माण में आत्म विश्वास सबसे अहम पक्ष: कल्याण मनकोटी
  • अल्मोड़ा

व्यक्तित्व निर्माण में आत्म विश्वास सबसे अहम पक्ष: कल्याण मनकोटी

AltnewsUttarakhand 29/12/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

सात दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं ने सीखे आत्म विकास के गुर

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में आत्म विकास पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के तीसरे दिन संदर्भदाता राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता कल्याण मनकोटी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्पन्न हो रहीं समस्याओं पर प्रकाश डाला। बुधवार को कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कल्याण मनकोटी ने बताया कि किसी भी समस्या के समाधान करने में सबसे अहम आत्म विश्वास काम करता है। उसके बाद व्यक्तिगत अनुभव के माध्यम से व्यावहारिक समस्या का हल किया जाता है। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक आदर्श भूमिका निर्वहन (रोल मॉडल) बनकर समाज को एक दिशा देने का काम करता है। इसलिए एक शिक्षक के तौर पर इस प्रोफेशन में नेतृत्वकर्ता, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर, शैक्षिक कौशलों में निपुणता के साथ सद्चरित्र व्यक्तित्व का होना जरूरी है। दूसरे सत्र में कार्यशाला की संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संगीता पवार की ओर से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के फायदों के बारे में एमएड प्रशिक्षुओं को बताया गया। यह कार्यशाला विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो विजयारानी ढ़ौडियाल के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में भारती, हरीश आर्या, दीपा, हेमा, ममता, मोनिका, निवेदिता सहित अनेक एमएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा जनपद का छात्रा सम्मेलन हुआ संपन्न
Next: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क सुरक्षा समिति के अनेक बिन्दुओं पर चर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.