Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डील पक्की… अब भारतीय फ्रांस में भी कर सकेंगे यूपीआई, एफिल टावर से होगी शुरुआत
  • राष्ट्रीय

डील पक्की… अब भारतीय फ्रांस में भी कर सकेंगे यूपीआई, एफिल टावर से होगी शुरुआत

AltnewsUttarakhand 15/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं और इस दो दिवसीय विजिट के पहले दिन बड़ी खबर आई है। दरअसल, पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए एक और सुविधा का ऐलान किया है। भारतीय जो फ्रांस की यात्रा पर जाते हैं उन्हें फ्रांस में पेमेंट करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहां भारतीय या तो डॉलर या पाउंड में पैसे पेमेंट करते हैं। लेकिन भारतीयों को अब इस समस्या से दो-चार होना नहीं पड़ेगा। भारतीय अब फ्रांस में भी क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने दी है।
भारतीय समुदाय या भारतीय टूरिस्ट जो फ्रांस की यात्रा करते हैं वो अब फ्रांस में भी यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने भारतीयों को संबोधित करते हुए दी। पीएम मोदी ने कहा कि अब भारतीय भी फ्रांस भी यूपीआई के जरिए भुगतान कर पाएंगें। पीएम मोदी ने कहा कि इस संबंध में भारत और फांस के बीच समझौता हो गया है। इसकी शुरुआत एफिल टावर से पेमेंट कर की जाएगी। पिछले साल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम और फ्रांस की पेंमेंट सिस्टम जिसे लाएरा के कहा जाता है के बीच एमओयू साइन हुआ था।
भारतीय छात्रों के लिए एक और खुशी की बात है। फ्रांस में पढ़ाई करने वाले हजारों छात्र अब अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच सालों के लिए वहां काम कर पाएंगे। पीएम मोदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र स्टडी के बाद पांच साल के लिए वीजा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इससे पहले फ्रांस सरकार स्टडी के बाद दो साल के लिए पोस्ट स्टडी वीजा देती थी। इससे उन सभी छात्रों को फायदा होगा जो फ्रांस में इस वक्त पढ़ाई कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फ्रांस में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को मिलेगा 5 साल का वर्क वीजा : पीएम मोदी
Next: सब्जियों की बढ़ती कीमतों से खुदरा महंगाई तीन महीने के उच्चतम स्तर पर, 4.31प्रतिशत से 4.81प्रतिशत हुई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.