Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

जैसलमेर। राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने जैसलमेर में स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक गेस्ट हाउस प्रबंधक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम महेंद्र प्रसाद सिंह (32) है, जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के पल्यूं गांव का निवासी है।

सूत्रों के अनुसार, महेंद्र 2018 से चंदन फील्ड फायरिंग रेंज के पास स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में संविदा पर कार्यरत था। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के दौरान 4 अगस्त को उस पर संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया। लगभग आठ दिन तक चली विस्तृत पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से भी संवेदनशील जानकारियां बरामद हुईं।

खुफिया शाखा के पुलिस महानिरीक्षक विष्णुकांत गुप्ता ने बताया कि गेस्ट हाउस में तैनाती के दौरान महेंद्र के मोबाइल पर पाकिस्तान से संदिग्ध कॉल आने की पुष्टि हुई। जांच में यह सामने आया कि उसने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में मिसाइल और हथियार परीक्षण के लिए आने वाले डीआरडीओ वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों की गतिविधियों की जानकारी आईएसआई को भेजी थी। बताया जा रहा है कि यह काम उसने पैसों के लालच में किया।

महेंद्र के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने पाबौ ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से निकाला
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने मनाया पांचवां स्थापना दिवस, उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.