Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोडा़ की सड़कों में हो रहा हॉटमिक्स एवं डामरीकरण गुणवत्ता विहीन-मनोज तिवारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोडा़ की सड़कों में हो रहा हॉटमिक्स एवं डामरीकरण गुणवत्ता विहीन-मनोज तिवारी

AltnewsUttarakhand 09/11/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोडा़। आज जारी एक बयान में अल्मोडा़ के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोडा़ की सड़के विगत लम्बे समय से बदहाल स्थिति में थी।लगातार कांंग्रेस पार्टी और स्थानीय जनता अल्मोड़ा की सड़कों को दुरुस्त करने की मांग कर रही थी।आज बहुत समय बाद अल्मोडा़ की सड़कों पर हाटमिक्स एवं डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है परन्तु यह कार्य पूरी तरह गुणवत्ता विहीन है। उन्होंने कहा कि हाटमिक्स के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है एवं किसी भी जगह पर मानकों के हिसाब से हाटमिक्स का कार्य नहीं हो रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि जनता के टैक्स की गाढ़ी कमाई को फिजूल किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हाटमिक्स का कार्य पूरे मानकों का पालन करते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाना था। परन्तु हाटमिक्स के कार्य में मानकों को ताक पर रखकर सिर्फ लीपापोती की जा रही है। श्री तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा की जितनी भी सड़कों में डामरीकरण का कार्य किया गया है उसकी जांच की जानी चाहिए एवम् जहां जहां भी मानकों के अनुरूप हाटमिक्स नहीं किया गया है वहां पर पुनः हाटमिक्स का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि करोड़ो रूपये लागत के इस हाटमिक्स प्रोजेक्ट में सिर्फ एक लेयर डालकर कार्य की इतिश्री की जा रही है जो कि जनता के साथ धोखा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चरस तस्करी के अभियुक्त की जमानत याचिका हुई खारिज
Next: बिहार चुनाव तथा म०प्र०, उ०प्र० उपचुनाव में बढ़त की खुशी में अल्मोड़ा भाजपा ने किया मिष्ठान्न वितरण और आतिशबाजी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.