Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिहार चुनाव तथा म०प्र०, उ०प्र० उपचुनाव में बढ़त की खुशी में अल्मोड़ा भाजपा ने किया मिष्ठान्न वितरण और आतिशबाजी
  • अल्मोड़ा

बिहार चुनाव तथा म०प्र०, उ०प्र० उपचुनाव में बढ़त की खुशी में अल्मोड़ा भाजपा ने किया मिष्ठान्न वितरण और आतिशबाजी

AltnewsUttarakhand 10/11/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा चौघानपाटा अल्मोड़ा में आज विधानसभा चुनाव बिहार एवं विधानसभा उपचुनाव मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश, में बीजेपी की भारी बढ़त पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी एवं एन०डी०ए० को अपना पूर्ण सहयोग देकर सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ही देश का पूर्ण विकास कर सकती है। राज्यों के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी ही विकास के पथ पर चल रही है, जहाँ सारे चुनावी पंडितों एवं एग्जिट पोल के सर्वे को धता बताते हुए देवतुल्य जनता जर्नादन एवं मतदाताओं ने अपना पूर्ण विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सहयोगी दलों पर जताया जिसका परिणाम यह है कि एन०डी०ए० बिहार में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है व मध्य प्रदेश में अल्पमत की बीजेपी सरकार पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है साथ ही उत्तर प्रदेश में मजबूत किले को और अधिक सुदृढ़ करने का काम मतदाताओं ने किया है। इससे विपक्षी दलों के द्वारा जो दुष्प्रचार किया गया कि मोदी लहर समाप्ति की ओर है जनता ने बता दिया है केन्द्र व राज्यों में चल रही भ्रष्टाचार मुक्त सरकार एवं मोदी लहर और अधिक वेग से चल रही है तथा आने वाले निकटवर्ती विधानसभा चुनावों में अन्य राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी व एन०डी०ए० के नेतृत्व में सरकारें बनेंगी।
कार्यक्रम में रवि रौतेला, शैलेन्द्र साह, किरन पंत, कैलाश गुरूरानी, संदीप श्रीवास्तव, ललित मेहता, मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, मनीष बिष्ट, कैलाश गोस्वामी, अर्जुन बिष्ट, विद्या बिष्ट, बीना नयाल, लीला बोरा, रमेश लाल, पीयूष कुमार, हरीश बिष्ट, नवीन चन्द्र तिवारी, संजय बिष्ट, चन्दन सिंह लटवाल, राहुल खोलिया, प्रदीप राणा, शरद चन्द्र गुरूरानी, हरीश भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी प्रकट की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोडा़ की सड़कों में हो रहा हॉटमिक्स एवं डामरीकरण गुणवत्ता विहीन-मनोज तिवारी
Next: त्यौहारों में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.