Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • वरिष्ठ नागरिकों को किया साइबर क्राइम से हो रहे नुकसान से बचने हेतु जागरूक
  • हरिद्वार

वरिष्ठ नागरिकों को किया साइबर क्राइम से हो रहे नुकसान से बचने हेतु जागरूक

AltnewsUttarakhand 02/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक इंटर कॉलेज ज्वालापुर में संपन्न हुई। बैठक में देहरादून से आए हेल्प एज इंडिया एनजीओ के सदस्यों ने संगठन सदस्यों को साइबर क्राइम से हो रहे नुकसान से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान साइबर क्राइम में किस प्रकार ठगी की जा रही इस विषय पर विस्तार से समझाया। एनजीओ के सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक में मौजूद बुजुर्गों को बताया कि कोई अनजान व्यक्ति आपके परिवार की आईडी से फोन पर बहाना बनाकर आपका हितेषी बनकर आपके परिवार के सदस्य के लिए पैसा मांगता है तो उसकी पहले अपने स्तर से जानकारी करें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने पासवर्ड में कभी भी जन्मतिथि का उल्लेख न करें। साइबर क्राइम हो जाता है तो फोरन 1930 नम्बर पर सूचना दें ताकि आपकी सहायता हो सके। सभी संगठन सदस्यों ने जानकारी प्राप्त की और साइबर क्राइम के बारे मे जागरूक हुए। बैठक के अन्त में प्रति वर्ष जल मूल्य पर बढ़ाए जा रहे सरचार्ज और बार-बार बढ़ते बिजली यूनिट चार्ज ने मंहगाई के इस दौर में आर्थिक बोझ से जनता परेशान है। वरिष्ठ नागरिकों ने सरकार इन बढ़े सरचार्ज को वापस लेने की मांग भी बैठक में की। बैठक में एमसी त्यागी, बदन सिंह, भोपाल सिंह, चौधरी चरण सिंह, एससीएस भास्कर, डीडी शर्मा, अनूप सिंह, गुलाब राय, देवी दयाल, ताराचंद, हरिनाथ धीमान, रामसागर सिंह, सतोख सिंह, सत्यनारयण सिंह, एसएस वर्मा वेद कुमार भाटिया, बसंत लाल, सीताराम चावला, सुंदर लाल, रामपाल धीमान, रामबचन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारिश से रानीधारा में लोगों के घरों में घुसा मलबा, सीवर लाईन कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
Next: हरियाणा की घटना पर बजरंग दल का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.