Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बारिश से रानीधारा में लोगों के घरों में घुसा मलबा, सीवर लाईन कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
  • अल्मोड़ा

बारिश से रानीधारा में लोगों के घरों में घुसा मलबा, सीवर लाईन कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

AltnewsUttarakhand 02/08/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विगत रात्रि हुई तेज बारिश से रानीधारा क्षेत्र में सड़क से लगते कई घरों में मलबा और पानी भर गया जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय सभासद एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू आज सुबह से ही रानीधारा क्षेत्र में डटे रहे। जिन लोगों के घरों में पानी और मिट्टी घुसी वे बेहद आक्रोशित नजर आये। लोगों का कहना है कि रानीधारा सड़क में पड़ रही सीवर लाईन का कार्य संतोषजनक नहीं हो रहा है। कार्यदाई संस्था के द्वारा सीवर लाईन डालने के नाम पर सड़क तो पूरी खोद दी गई लेकिन इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया जिससे सड़क की सारी मिट्टी और मलवा उनके घरों में भर गया।मौके पर पहुंचे लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि वे पूरी तरह से लोगों से सहमत हैं। उनके द्वारा अनेकों बार सीवर लाईन डालने वाले सम्बन्धित विभाग एवं ठेकेदार से इस बारे में कहा गया परन्तु सभी लापरवाह बनने रह जिसके परिणामस्वरूप बीती रात हुई तेज बारिश में सड़क का मलवा और पानी लोगों के घरों में भर गया। सड़क की स्थिति भी इतनी खराब है कि लग रहा यह सड़क ना होकर कोई नाला हो। स्थानीय प्रभावित लोगों का स्पष्ट कहना था कि सीवर लाईन पड़ने से उनके घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। यदि बरसात और होती है तो उन्हें अनहोनी की आशंका है। सभासद ने कहा कि अगर सीवर लाईन डालने वाले ठेकेदार ने अपना काम तरीके से किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। सड़क की मिट्टी लोगों के घरों में भरने की घटना को उन्होंने स्पष्ट तौर पर ठेकेदार की लापरवाही बताया‌। हालांकि नगर पालिका के अमीन बसन्त बल्लभ पाण्डेय और कर्मचारी सभासद के साथ मौके पर डटे रहे और नौले की सफाई का जारी रहा। जिन लोगों के घरों में मलबा घुसा उन्होंने स्वयं के खर्च पर मजदूर लगाकर अपने घरों से मलबा साफ करवाया। प्रेस से बातचीत करते समय महिलाएं भावुक होकर रोने लगी। उनका कहना था कि यदि इस सीवर लाईन के मलबे के कारण उनके मकानों को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए सीवर लाईन डालने वाले ही पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि यदि शीघ्र सम्बन्धित विभाग, नगरपालिका और प्रशासन ने रानीधारा का संयुक्त निरीक्षण कर स्थाई समाधान नहीं निकाला तो वे स्थानीय जनता के साथ आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। इसके साथ ही सीवर लाईन का कार्य भी संतोषजनक ना होने पर उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोपालधारा पैदल मार्ग में बना गड्ढ़ा बन रहा दुर्घटना का सबब
Next: वरिष्ठ नागरिकों को किया साइबर क्राइम से हो रहे नुकसान से बचने हेतु जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.