Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • हरियाणा की घटना पर बजरंग दल का प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

हरियाणा की घटना पर बजरंग दल का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 02/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़। हरियाणा के मेवात नूंह में हुई हिंसा से बजरंग दल में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने घटना को निंदनीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही हिंसा में मारे गए और घायल हुए लोगों को मुआवजा देने को कहा है। बुधवार को नगर में प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। पांडेय ने कहा कि नूंह में धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने तीर्थयात्रियों पर पथराव किया और गोलियां बरसाई। इस हादसे में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, साथ ही अन्य लोगों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। विभाग मंत्री कैलाश जोशी ने केंद्र और हरियाणा सरकार से मेवात को सील कर घर-घर जाकर तलाशी कर दोषियों को पकड़ने और उन्हें सख्त सजा देने की मांग उठाई। जिला संयोजक पवन नाथ ने कहा कि अगर शीघ्र दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा।
ये रहे शामिल:  विनीत पाठक, मुकेश भट्ट, रजनीश वर्मा, हरीश खड़ायत, महेश जोशी, धीरज वर्मा, ललित ऐरी, राजेंद्र सिंह नेगी, राजू फरमाल, विनय पांडेय, गजेंद्र बिष्ट, सुरेश जोशी, समुत, मोंटी, किशोर, ललित सिंह नेगी, गिरीश सौन, गोपाल धामी, तारा दत्त पांडेय, आनंद थापा, फकीर राम, केडी भट्ट आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिकों को किया साइबर क्राइम से हो रहे नुकसान से बचने हेतु जागरूक
Next: महिला होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 23 अगस्त तक होंगे आवेदन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.