Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राज्य में 09 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, इन जिलों के कप्तान बदले
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • हरिद्वार

राज्य में 09 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, इन जिलों के कप्तान बदले

AltnewsUttarakhand 13/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। शासन ने प्रदेश के 09 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए हरिद्वार और देहरादून समेत कई जिलों में जिम्मेदारियां बदली हैं। हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह अब राजधानी देहरादून के पुलिस कप्तान होंगे। जबकि हरिद्वार की कमान चमोली जिला संभाल रहे परमेंद्र डोबाल को सौंपी गई है। हरिद्वार की एसपी क्राइम रेखा यादव को चमोली जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक, सतर्कता/सीआईडी हल्द्वानी सेक्टर के पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा को नैनीताल जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को डीआईजी पी एंड एम और हरिद्वार के पुलिस कप्तान रह चुके डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत को डीआईजी कुमाऊं बनाया गया है। देहरादून के पुलिस कप्तान दलीप सिंह अब डीआईजी अभिसूचना होंगे। वहीं विमला गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक, कारागार एवं पी एंड एम को पुलिस महानिरीक्षक, कारागार एवं पी एंड एम के पद भार से अवमुक्त किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के प्रयासों से सिराड़ ग्रामसभा पहुंचा गैस वितरण वाहन
Next: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में कर्नल समेत 3 अफसर शहीद, राजौरी में 2 आतंकी मार गिराए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.