Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के प्रयासों से सिराड़ ग्रामसभा पहुंचा गैस वितरण वाहन
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के प्रयासों से सिराड़ ग्रामसभा पहुंचा गैस वितरण वाहन

AltnewsUttarakhand 13/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखण्ड की ग्राम सभा सिराड़ में ग्रामीणों को इण्डेन गैस सिलेंडर उनके ग्राम के निकट सड़क पर उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कुमाऊं मण्डल विकास निगम के मैनेजर से दूरभाष पर वार्ता की थी एवं इस सम्बन्ध में पत्र प्रेषित किया था। जिसके परिणामस्वरूप बुधवार को सिराड़ क्षेत्र में आजादी के बाद प्रथम बार गैस वितरण वाहन पहुंचा। विदित हो कि दो दिन पूर्व सिराड़ क्षेत्र के ग्रामवासी पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय पहुंचे थे तथा उनसे सिराड़ क्षेत्र में गैस वितरण वाहन पहुंचाने के लिए प्रयास करने की अपील की थी। इस पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा तत्काल कुमाऊं मण्डल विकास निगम के अधिकारियों से वार्ता कर सिराड़ में बुधवार से गैस वितरण वाहन नियमित तौर पर भेजने की बात कही थी जिसके परिणामस्वरूप आज सिराड़ ग्रामसभा में गैस वितरण वाहन पहुंचा जिससे लोग काफी प्रफुल्लित नजर आए। इससे पूर्व ग्रामवासियों को अपने गैस सिलेंडर रिफिल कराने एक किलोमीटर दूर चितई ले जाने पड़ते थे जिसमें उनका ढाई सौ से तीन सौ तक अतिरिक्त रूपया व्यय होता था। गैस की गाड़ी सिराड़ पहुंचने से जहां उनकी आर्थिक बचत हुई वहीं उनका काफी समय भी बचा। इसके लिए समस्त ग्रामवासियों ने बिट्टू कर्नाटक की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का आभार व्यक्त करने वालों में ग्राम प्रधान प्रेमा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु सिराड़ी, बलवीर सिराड़ी, भरत सिराड़ी, पूर्व प्रधान संजय कुमार, शमशेर सिराड़ी, हर्षित सिराड़ी सहित दर्जनों ग्रामवासी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत सरकार के आयुष्मान भवः कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, सांसद टम्टा रहे मौजूद
Next: राज्य में 09 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, इन जिलों के कप्तान बदले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.