Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में कर्नल समेत 3 अफसर शहीद, राजौरी में 2 आतंकी मार गिराए
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में कर्नल समेत 3 अफसर शहीद, राजौरी में 2 आतंकी मार गिराए

AltnewsUttarakhand 13/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर।  जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल सहित सुरक्षा बल के 3 जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में यह एनकाउंटर हुआ। उन्होंने बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक (DSP) हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि भट की मौत अत्यधिक खून बह जाने के कारण हुई।
अधिकारियों ने बताया कि गाडोले इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान मंगलवार शाम को शुरू हुआ था, लेकिन रात में इसे रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज सुबह आतंकवादियों की तलाश फिर शुरू की गई, जब सूचना मिली कि उन्हें एक ठिकाने पर देखा गया है। सेना के कर्नल अपने दल का नेतृत्व कर थे, जिसने आतंकियों पर हमला बोल दिया। हालांकि, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजौरी में मुठभेड़ के दौरान दूसरा आतंकी मारा गया
दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया। जिले के सुदूरवर्ती गांव में तीन दिन से जारी अभियान के दौरान मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। सुदूरवर्ती नारला गांव में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। गोलीबारी में सेना का एक जवान और सेना की श्वान इकाई की 6 वर्षीय मादा लैब्राडोर केंट भी शहीद हो गई, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने कहा कि बुधवार को मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को मार गिराया गया। अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद सुरक्षा बलों ने राजौरी शहर से 75 किलोमीटर दूर इलाके के चारों ओर पूरी रात मजबूत घेराबंदी की। सुबह आस-पास के इलाकों में तलाशी बढ़ा दी गई। उन्होंने बताया कि रात में रुक-रुककर गोलीबारी होती रही जिससे स्थानीय निवासियों में भय बना रहा। स्थानीय निवासी क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा चौकी की मांग कर रहे हैं।

बैग, कुछ कपड़े और संदिग्ध सामान बरामद
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को पतराडा इलाके के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया और 2 लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद कुछ गोलियां चलाईं। दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगल की आड़ में भाग निकले। वे अपने पीछे एक बैग, कुछ कपड़े और अन्य सामान छोड़ गए जिन्हें खोजी दलों ने बरामद कर लिया। किश्तवाड़ जिले के शहीद राइफलमैन रवि कुमार के लिए बुधवार तड़के राजौरी में सेना चौकी में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त (राजौरी) विकास कुंडल और सेना के सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ अन्य रैंक के लोगों ने कुमार के ताबूत पर पुष्पचक्र अर्पित किए। पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को विमान से उनके गृहनगर ले जाया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य में 09 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, इन जिलों के कप्तान बदले
Next: सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने में लगा पाकिस्तान, आर्मी कमांडर ने खोल दी पड़ोसी की पोल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.