Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 06 साल से लापता बालक चौखुटिया पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद
  • अल्मोड़ा

06 साल से लापता बालक चौखुटिया पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद

AltnewsUttarakhand 14/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 06 साल पहले गुमशुदा बालक को अल्मोड़ा पुलिस ने लखनऊ यूपी से ढूंढ निकाला है। दिनांक 02.11.2022 को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी थी कि अगस्त 2017 में उनका पुत्र घर से बिना बताए कहीं चले गया था, जिसकी उन्होंने काफी ढूढ़खोज कर ली है लेकिन अबतक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है अब हम अपने पुत्र की तलाश हेतु आखिरी उम्मीद लेकर पुलिस के पास आए हैं। जिस पर थाना चौखुटिया में गुमशुदगी दर्ज करने के उपरांत एफआईआर पंजीकृत की गई। थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु लगातार ढूंढखोज जारी रखते हुए ठोस जांच पड़ताल से व सर्विलांस सेल की सहायता से गुमशुदा को मंगलवार को गोमतीनगर, लखनऊ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र को 6 वर्ष पश्चात सकुशल पाकर परिजनों की आंखें खुशी से भर आई और उनके द्वारा चौखुटिया पुलिस के कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृज मोहन भट्ट और कांस्टेबल इंदर कुमार, साईबर सेल अल्मोड़ा से शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी ने अल्मोड़ा परिसर में लगाई साइबर क्राईम की जागरूकता पाठशाला
Next: ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों के उप चुनाव 05 अक्टूबर को

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.