Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने अल्मोड़ा परिसर में लगाई साइबर क्राईम की जागरूकता पाठशाला
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने अल्मोड़ा परिसर में लगाई साइबर क्राईम की जागरूकता पाठशाला

AltnewsUttarakhand 14/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचंद्र राजगुरु द्वारा सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में बीएड व एमएड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों के मध्य साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भीमा मनराल द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एसएसपी द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती के रूप में हम सब के सामने है, साइबर अपराधियों द्वारा आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है और लोग जागरूकता के अभाव में इनके लालच व झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गँवा रहे हैं। इससे बचाव के लिए जागरूक होने की जरूरत है। साइबर अपराधियों के द्वारा इंटरनेट मीडिया को साइबर क्राइम का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। कोई भी एप इंस्टाल करते समय कम से कम व्यक्तिगत जानकारी शेयर करें। हमें अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को सावधानी व सतर्कता के साथ प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने साईबर अपराध के प्रकार जैसे हैकिंग, फिशिंग आदि व साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर शीघ्र हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करें ताकि पैसा साइबर ठग के हाथों में जाने से रोका जा सके। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक व पीआरओ/प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती द्वारा सोशल मीडिया, एटीएम क्लोनिंग, आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड, वीडियो कॉलिंग से होने वाले साईबर अपराध, एआई टूल से होने वाले साईबर अपराध आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और प्रशिक्षार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नो के जवाब देकर साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान डॉ. रिजवाना सिद्दीकी, डॉ. संगीता पवार, डॉ. नीलम, पूजा प्रकाश, ललिता रावत, मनोज आर्या, देवेन्द्र चम्याल, शोधार्थी कुन्दन लटवाल, प्रकाश भट्ट, मनदीप कुमार टम्टा समेत पीएचडी स्कोलर, बीएड और एमएड प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के सहयोग से आई क्यू चिकित्सालय में हुए नेत्र रोगियों के निःशुल्क आपरेशन
Next: 06 साल से लापता बालक चौखुटिया पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.