Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सभासद अमित साह ने नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
  • अल्मोड़ा

सभासद अमित साह ने नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

AltnewsUttarakhand 15/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विगत सायं एक घन्टे की हुई तेज बारिश से रानीधारा क्षेत्र में लोगों के घरों में मलबा घुस गया। जिससे गुस्साए लोगों ने आज रानीधारा नौले के पास एकत्रित होकर सभासद अमित साह मोनू के नेतृत्व में नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया‌। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि हर बारिश में रानीधारा क्षेत्र में लोगों के घरों में मलवा घुस रहा है लेकिन नगरपालिका और प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह पूर्व में बोर्ड बैठक का भी बहिष्कार कर चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो कभी भी तेज बारिश में रानीधारा की हालत जोशीमठ जैसी हो सकती है। सभासद साह ने कहा कि नगरपालिका और प्रशासन यदि अब भी जनहित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो उन्हें जनता को साथ लेकर वृहद आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर आंखें मूंदे बैठे हैं जो सोचनीय विषय है। इस अवसर पर एन.टी.वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा भी मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने कहा कि रानीधारा के ऊपरी हिस्से में कुछ लोगों द्वारा फेंकी गयी मिट्टी इस मलवे का कारण बन रही है। उन्होंने बताया कि आज प्रातः से ही नगरपालिका की गैंग लगातार मलवा हटाने एवं मिटटी साफ करने के काम में लगी है। सभासद के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में हरीश जोशी, विमला मठपाल,कमला दरमवाल, कौशल सक्सेना, राबिन भण्डारी, राज वर्मा, डी सी उप्रेती, हर्षवर्धन तिवारी, रमेश चन्द्र जोशी, बी.पी डंगवाल, विजय साह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी का जलवा बरकरार, अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के सभी नेताओं को फिर पछाड़ा
Next: दूध लेने गए नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.