Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दूध लेने गए नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत
  • राष्ट्रीय

दूध लेने गए नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत

AltnewsUttarakhand 15/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली। सागरपुर इलाके में घर से दूध लेने गए नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नाबालिग का शव दूध की दुकान में बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बच्चे की मौत करंट लगने से हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 वर्षीय नाबालिग साजन अपने परिवार के साथ पूर्वी सागरपुर इलाके में अपने मामा चंदन के घर में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहने शामिल है। परिवार मूलत: मुजफ्फरपुर जिला बिहार का रहने वाला है। पुलिस को दिए बयान में चंदन ने बताया कि 12 सितम्बर की रात करीब 7.30 बजे साजन को उसकी मां ने घर के पास ही गौरव किराना स्टोर से दूध लाने के लिए बोला था। साजन दूध लेने के लिए दुकान पर गया और फिर काफी देर तक वापस नहीं आया। कुछ ही देर अब एक शख्स ने उनके घर आकर बताया कि साजन को कुछ हो गया है। चंदन और उसका भाई रंजन दुकान पर पहुंचे। जहां साजन बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत साजन को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सागरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बच्चे की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस को साजन के मामा चंदन ने अपने बयान में बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचे थे, तो वहां सीमा मौजूद थी और साजन फ्रीज के पास बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। चंदन ने बताया कि सीमा के फ्रीज में पहले से करंट आता था, जिसकी जानकारी उसे और उसके पति विरेन्द्र को थी। बावजूद इसके उन्होंने साजन से दूध निकालने के लिए बोला, जिसके उसकी करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने चंदन के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सभासद अमित साह ने नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Next: मोबाइल लूटने के विरोध पर अधेड़ की हत्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.