Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई 4 अक्तूबर तक स्थगित
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई 4 अक्तूबर तक स्थगित

AltnewsUttarakhand 15/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 4 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी है। सिसोदिया ने विशेष अदालत और दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील की है।
जस्टिस संजीव खन्ना और एस.वी.एन. भट्टी की पीठ ने मामले की सुनवाई स्थगित करने का आदेश तब दिया, जब सिसोदिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन्हें पक्ष रखने के लिए 2-3 घंटे का वक्त चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे मुवक्किल जेल में हैं, हम (दोनों पक्ष) सुनवाई स्थगित करने पर सहमत हैं। सिंघवी ने पीठ से कहा कि अपना पक्ष रखने के लिए मुझे कम से कम 2- 3 घंटे लगेंगे और इस मामले पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने भी सिंघवी की इस बात पर सहमति जताई।
हालांकि, संक्षिप्त सुनवाई के दौरान सिंघवी ने कहा कि जब भी उनके मुवक्किल की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख आती है, इससे ठीक पहले मीडिया में मामले को लेकर खबरें प्रकाशित होने लगती हैं। सिंघवी ने पीठ से कहा कि सिसोदिया का मामला हो या दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन का सुनवाई की तारीख नजदीक आते ही मामले के गुण-दोष को लेकर अखबार में लेख छपते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी ने कहा कि एक तरफ उच्चतम न्यायालय आपराधिक मामलों में हो रहे मीडिया ट्रायल को लेकर दिशा-निर्देश बनाने जा रहा है, दूसरी तरफ यह हो रहा है। इस पर जस्टिस खन्ना ने कहा कि न तो हमारे पास समय है और न ही हम इन खबरों से प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इसकी आदत हो चुकी है, खबरों से हम प्रभावित नहीं होते हैं। आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई ने आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने भी उन्हें धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया। तब से वह जेल में बंद हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोबाइल लूटने के विरोध पर अधेड़ की हत्या
Next: कोयला घोटाला : पूर्व अधिकारी ने दोषसिद्धि के खिलाफ अपील की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.