Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी का जलवा बरकरार, अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के सभी नेताओं को फिर पछाड़ा
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी का जलवा बरकरार, अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के सभी नेताओं को फिर पछाड़ा

AltnewsUttarakhand 15/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली। जी20 शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता के बाद ग्लोबल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार है। ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के मामले में पीएम मोदी लंबे समय से दुनिया के नंबर वन नेता बने हुए हैं। 76 परसेंट अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं। अमेरिका स्थित कंसल्टिंग फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के एक सर्वे के अनुसार ये डाटा 6 से 12 सितंबर 2023 तक का है।
इस रेटिंग में 100 फीसदी लोगों में से 5 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी बारे में कोई राय जाहिर नहीं की है। वहीं 18 फीसदी लोगों ने डिसअप्रूवल यानी नामंजूर किया है। कुल मिलाकर पीएम मोदी 76 फीसदी लोगों की पहली पसंद बने हैं। दूसरे नंबर पर 64 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट हैं। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्ट्रपति एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर हैं। मैक्सिको के राष्ट्रपति की रेटिंग 61 फीसदी है।

सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सातवें और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 15वें नंबर पर हैं। दुनिया के अन्य बड़े नेताओं में चौथे नंबर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डिसल्वा हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को पांचवां पायदान मिला है।
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 42 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ताजा अप्रूवल रेटिंग 6-12 सितंबर, 2023 तक एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है। अप्रूवल रेटिंग प्रत्येक देश में एडल्ट लोगों के वोटों पर आधारित है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अधिकारी वनभूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरण को अपने पास लंबित न रखें: जिलाधिकारी विनीत तोमर
Next: सभासद अमित साह ने नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.