Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सर्दियों में बढ़ सकता है कोविड का खतरा, नई वैक्सीन से अमेरिका कर रहा पूरी तैयारी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

सर्दियों में बढ़ सकता है कोविड का खतरा, नई वैक्सीन से अमेरिका कर रहा पूरी तैयारी

AltnewsUttarakhand 17/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दुनिया ने तीन साल की महामारी और इसके भारी असर के बाद सामान्य जीवन जीना शुरू ही किया था, कि एक बार फिर से कोविड-19 वेरिएंट का प्रकोप सामने आ गया। अमेरिका में कोविड मामलों में वृद्धि ने स्कूलों, कार्यस्थलों और सरकारी कार्यालयों को प्रभावित किया है। अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने इस सप्ताह सिफारिश की है कि इस साल सर्दियों में बीमारी के संभावित गंभीर परिणामों से बचाने के लिए 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को अपडेटेड कोविड-19 वैक्सीन मिलनी चाहिए।
फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना के अपडेटेड कोविड-19 टीके इस हफ्ते के अंत में उपलब्ध कराए जाने वाले हैं।
सीडीसी ने अपने ताजा अपडेट में कहा, टीकाकरण कोविड-19 के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव है। टीकाकरण से आपके लंबे समय तक रहने वाले कोविड के प्रभावों से पीडि़त होने की संभावना भी कम हो जाती है।
कोविड-19 का कारण बनने वाला वायरस हमेशा बदलता रहता है, लेकिन टीकों के कारण खतरा कम हो जाता है।
सीडीसी निदेशक मैंडी कोहेन ने कहा, कोविड-19 के सबसे खराब परिणामों को रोकने के लिए हमारे पास पहले से कहीं अधिक टूल्स हैं।
पिछले हफ्ते, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने फाइजर और मॉडर्ना के नव-निर्मित कोविड टीकों को मंजूरी दे दी, जो बीमारी के मौजूदा वेरिएंट पर अधिक लक्षित हैं।
नए कोविड टीके एक्सबीबी.1.5 वैरिएंट को लक्षित करते हैं, जो तब प्रभावी था जब वैक्सीन निर्माताओं ने एक नया वर्जन तैयार करना और टेस्ट करना शुरू किया।
वे मोनोवैलेंट हैं क्योंकि, पहले के बूस्टर के विपरीत उनमें ओरिजनल वायरस से सुरक्षा शामिल नहीं है जो तीन साल पहले व्यापक संक्रमण का कारण बना था।
मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने एक बयान में कहा, अमेरिका में कोविड-19 मौत का एक प्रमुख कारण बना हुआ है और यह कमजोर आबादी के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा है, खासकर जब हम श्वसन वायरस के चरम मौसम में प्रवेश कर रहे हैं। जैसे-जैसे प्राइमरी सर्कुलेशन स्ट्रेन विकसित हो रहा है, अपेडेटेड वैक्सीन इस मौसम में आबादी की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
मॉडर्ना ने कहा कि उसके अपडेटेड कोविड-19 वैक्सीन में सार्स-सीओवी-2 के एक्सबीबी.1.5 सबलाइनेज के लिए स्पाइक प्रोटीन शामिल हैं, जो 6 महीने और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में बीमारी को रोकने में मदद करते हैं।
नए टीके तब आए जब अमेरिका में सार्स-सीओवी-2 वायरस से संबंधित अस्पतालों में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।
सीडीसी डेटा ने पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में वृद्धि देखी, एक प्रवृत्ति जो जुलाई के अंत में बढऩी शुरू हुई।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी सर्दियों से पहले कोविड के लिए चिंताजनक रुझान की चेतावनी दी थी।
वर्तमान में दुनिया भर में एक भी प्रमुख कोविड वेरिएंट नहीं है, हालांकि ईजी.5 ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बढ़ रहा है। 11 देशों में अत्यधिक म्यूटेटिड बीए.2.86 सबवेरिएंट का भी पता लगाया गया है।
अमेरिका में, स्वास्थ्य अधिकारी लोगों से शॉट उपलब्ध होते ही टीका लगवाने का आग्रह कर रहे हैं, इस बात को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच कि कोरोनोवायरस, फ्लू और रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस का खतरा इस सर्दियों के मौसम में हो सकता है।
एफडीए के सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवैल्यूएशन एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. पीटर मार्क्स ने कहा, टीकाकरण कोविड-19 के गंभीर परिणामों से निरंतर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
एफडीए के अनुसार, कोविड-19 टीकों की संरचना को सालाना अपेडेटेड करने की आवश्यकता है, जैसा कि मौसमी इन्फ्लूएंजा वैक्सीन के लिए किया जाता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के डॉक्टरों ने नए कोविड वेरिएंट की कड़ी निगरानी पर दिया जोर
Next: पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का किया उद्घाटन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.