Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चिकित्सालय में मरीजों का बेहतर उपचार हो: सचिव स्वास्थ्य
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

चिकित्सालय में मरीजों का बेहतर उपचार हो: सचिव स्वास्थ्य

AltnewsUttarakhand 10/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने पहुँचे स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने मंगलवार देर सायं जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू बीमारी को रोकने के लिए अस्पताल के डेंगू वार्ड में मच्छरदानी सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में पानी की निकासी, साफ़ सफाई और दवा के छिड़काव की उचित व्यवस्था करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर सेंटर के कार्यों में तेजी लाते हुए काम करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए। उन्होंने चिकित्सालय में इमरजेंसी, ओटी, भर्ती मरीजों का हाल जाना। राजेश कुमार ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता करने के साथ ही अस्पताल से उन्हें दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सालय में सभी मरीजों को बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले स्वास्थ्य सचिव ने उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संचालित सीएचसी जिसमें 30 बेड वर्तमान में हैं इसके अतिरिक्त 50 बेड और जुड़ जाने से उप जिला अस्पताल पूर्ण रूप में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिला अस्पताल में जल्द ही मॉडुलर ओटी संचालित होगी इसके साथ सीटी मशीन को जल्द संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकतम क्षमता के साथ जनता को जो भी बेहतर सुविधा हो सकती है देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतों के सन्दर्भ में उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को निर्देशित किया है। बीते दिन अस्पताल में न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन द्वारा जिला चिकित्सालय में बाहर की दवाओं और टैस्ट का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिस पर स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि स्टोर में उपलब्ध दवाईयों के अलावा बाहर की गैर जरुरी दवाईयां मरीज को ना लिखें, ऐसा पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान ईएनटी विशेषज्ञ के बारे में मिली शिकायतों पर स्वास्थ्य सचिव ने सीएमएस को निर्देशित किया। यहाँ निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊँ मंडल डॉ. तारा आर्य, सीएमओ डॉ. आर सी पंत, सीएमएस डॉ. एच सी गड़कोटी, अपर मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम दीपक भट्ट मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालत में पुल के नीचे पड़ा मिला टैक्सी चालक का शव
Next: कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.