Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • संदिग्ध हालत में पुल के नीचे पड़ा मिला टैक्सी चालक का शव
  • नैनीताल

संदिग्ध हालत में पुल के नीचे पड़ा मिला टैक्सी चालक का शव

AltnewsUttarakhand 10/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी। एक टैक्सी चालक संदिग्ध हालात में वनभूलपुरा क्षेत्र में पुल के पास पड़ा मिला। परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आ रही है। मूलरूप से वनभूलपुरा के इंद्रानगर निवासी आजाद हुसैन (33) का शव सोमवार की शाम इंद्रानगर स्थित दरगाह के पास बने पुल के नीचे पड़ा मिला था। आजाद हुसैन टैक्सी चलाने का काम करता था। टैक्सी चालक पत्नी और तीन बेटियों के साथ काठगोदाम के बद्रीपुरा स्थित दूसरे मकान में रहता था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह आजाद ने पत्नी और बच्चों को इंद्रानगर घर भेज दिया था। इसके बाद टैक्सी मालिक के पास टैक्सी खड़ी कर खुद भी थोड़ी देर बाद ऑटो से वनभूलपुरा पहुंच गया। दिन में जब आजाद घर नहीं पहुंचा तो छोटे भाई ने फोन किया। पुलिस ने बताया कि छोटे भाई से आजाद ने पुल पर होने और जहर खाने की बात कही। परिजन तुरंत काठगोदाम पुल पर पहुंचे, लेकिन आजाद वहां नहीं था। इसके बाद मोबाइल फोन ट्रैक करते हुए परिजन पुलिस की मदद से इंद्रानगर स्थित दरगाह के पास पुल के नीचे पहुंचे और वहां उन्हें आजाद का शव पड़ा मिला। परिवार वालों ने किसी भी तरह के आपसी विवाद या झगड़े की बात से इनकार किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने लिया प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित पिथौरागढ़ भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का जायजा
Next: चिकित्सालय में मरीजों का बेहतर उपचार हो: सचिव स्वास्थ्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.