Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कपिलेश्वर बानणदेवी पंपिंग पेयजल योजना के पंप अविलम्ब दुरूस्त नहीं होने पर कांग्रेसी नेता दीवान सतवाल ने दी आन्दोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

कपिलेश्वर बानणदेवी पंपिंग पेयजल योजना के पंप अविलम्ब दुरूस्त नहीं होने पर कांग्रेसी नेता दीवान सतवाल ने दी आन्दोलन की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 11/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने बताया कि विकासखंड लमगड़ा की कपिलेश्वर बानणदेवी पंपिंग पेयजल योजना फिर पंप खराबी के कारण नहीं चल पा रही है। सिमल्टी पंप हाउस में दोनों पंप खराब चल रहे हैं। उन्होंने कहा की कि प्रत्येक पंप हाउस में दो-दो मोटर में रखी गई है जबकि एक मोटर पूर्व में ही खराब चल रही है और आज फिर दूसरा पंप भी खराब हो चुका है। विभाग ने जिस समय एक पंप खराब हुआ अगर उसे समय उस पंप को तुरंत ठीक कर लिया होता तो आज यह समस्या नहीं होती। इस कारण पंपिंग तक नहीं हो पा रही है जिससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर पंप अतिशीघ्र सही नहीं कराया गया तो क्षेत्र वासियों को फिर घोडो से पानी का ढुलान करने को मजबूर होना पड़ेगा। सतवाल ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में यह योजना पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के अथक प्रयासों से स्वीकृत कराई गई है। विभाग की लापरवाही के कारण इस योजना को चलाने अथवा संचालित करने में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की जैसे ही मोटर खराब होने की खबर उन तक पहुंची तो उन्होंने विभागीय अधिकारों से संपर्क कर अति शीघ्र योजना को संचालित करने को कहा। उनका कहना है कि आजकल गांव घरों में अशौज का महीना चल रहा है महिलाएं घास काटने, फसल सिमटने में परेशान है। ऐसे में पानी की दिक्कत बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र पंप सही नहीं हुआ तो लगभग दो दर्जन से भी अधिक गांव के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा जिसमें कलसीमा, चौमूं, सेल्सिमा, रतखान, भैसोड़ा, रालाकोट, उलसेटी, सत्यो सहित बड़ी संख्या में गांव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि अतिशीघ्र पम्प सही कर पेयजल योजना संचालित नहीं हुई तो क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय व जीआईसी दन्या का किया औचक निरीक्षण
Next: एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा के नेतृत्व में भेजा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.