Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय व जीआईसी दन्या का किया औचक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय व जीआईसी दन्या का किया औचक निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 11/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में उच्च शिक्षा विद्यालय व सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय दन्या व राजकीय इंटर कॉलेज दन्या का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने महाविद्यालय व इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकों से उक्त संस्थाओं की जानकारी ली तथा समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने मंत्री को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने तत्काल तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति का आश्वासन दिया व विज्ञान संकाय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की तथा महाविद्यालय की अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। यहाँ निरीक्षण के दौरान उनके साथ अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव पांडे, हरीश दरमावल, मनोज पंत, देश दीपक पंत, गोविंद जोशी, महेंद्र सिंह दरमावल, मुकुल पंत, भावेश पंत, रोहित पटवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य देवराज मिश्रा व प्रवक्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में महिलाओं को 30% आरक्षण देने वाले कानून को हाई कोर्ट में चुनौती, 6 हफ्तों में मांगा जवाब
Next: कपिलेश्वर बानणदेवी पंपिंग पेयजल योजना के पंप अविलम्ब दुरूस्त नहीं होने पर कांग्रेसी नेता दीवान सतवाल ने दी आन्दोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.