Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अटल टिंकरिंग लैब राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में साइंटिफिक लेक्चर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • अल्मोड़ा

अटल टिंकरिंग लैब राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में साइंटिफिक लेक्चर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

AltnewsUttarakhand 22/11/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अटल टिंकरिंग लैब राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक साइंटिफिक लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ इंजीनियर एवं पुणे स्थित ब्रिटिश मल्टीनेशनल कंपनी के सेल्स डायरेक्टर राजीव जोशी मुख्य अतिथि थे।उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण कर वहाँ स्थित उपकरणों व मशीनों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने उन्हें विभिन्न मशीनों का संचालन कर दिखाया एवं अपने बनाये मॉडल्स प्रदर्शित किए। गौरव नेगी, मनोज तिवाड़ी व अन्य विद्यार्थियों द्वारा उन्हें ड्रोन, एयर पॉल्युशन कंट्रोलर, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट डस्टबिन, मूविंग रोबोट, मूविंग ट्रेक्टर, होम ऑटोमेशन, स्मार्ट होम मॉडल्स एवं 3डी प्रिंटर से बनी कई त्रिविमीय वस्तुएँ दिखायी। अटल लैब इंचार्ज डॉ० कपिल नयाल ने बताया कि यह लैब नीति आयोग भारत सरकार के अटल इनोवेशन मिशन के तहत विद्यालय के चयनित होने पर स्थापित हुई है एवं इस लैब को नीति आयोग भारत सरकार द्वारा स्टार अटल ऑफ इंडिया तथा दो बार अटल स्कूल ऑफ द मंथ चुना गया है। मुख्य अतिथि राजीव जोशी ने अपने संबोधन में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, लिफ्ट तकनीक व कई नई तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाये मॉडल्स एवं अटल लैब की प्रसंशा की एवं तकनीकी टिप्स भी दिए साथ ही प्रेरणादायक व्याख्यान में विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर उस पर परिश्रम करने को कहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने बताया कि अटल लैब में समय समय पर विशेषज्ञ व वैज्ञानिक विद्यालय के साथ साथ समुदाय के बच्चों को भी मार्गदर्शन देते हैं। प्रवक्ता नवनीत पांडेय ने राजीव जोशी द्वारा दिये व्याख्यान को बच्चों के लिए अत्यंत लाभप्रद बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अष्टभुजा दुबे ने अटल लैब की प्रगति की जानकारी दी तथा बताया कि इससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो रहा है। कार्यक्रम में डॉ कपिल नयाल, नवनीत पांडेय, बी एल यादव, प्रदीप सलाल, कृपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडेय, सुनीता बोरा, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, भावना वर्मा, गीतांजलि नयाल, कंचन सनवाल आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सल्ट थाने के दरोगा पर गिरी गाज, किया लाइनहाजिर
Next: अल्मोड़ा क्रिकेट लीग 10-10 का हुआ शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.