Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा क्रिकेट लीग 10-10 का हुआ शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा क्रिकेट लीग 10-10 का हुआ शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 22/11/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्थानीय स्टेडियम में अल्मोड़ा क्रिकेट लीग 10-10 का उद्घाटन पूर्व उपाध्यक्ष एनआरएचएम कैबिनेट स्तर बिट्टू कर्नाटक द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच मेहरा स्पोर्ट्स एवं स्टेडियम ट्रेनीज के बीच खेला गया, रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने मेहरा स्पोर्ट्स की टीम को 7 रनों से पराजित कर उद्घाटन मैच अपने नाम किया इससे पहले स्टेडियम ट्रेनीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स के सामने 10 ओवरों में 115 रन का लक्ष्य रखा, एक बार एकतरफा हो रहे मुकाबले में पुष्कर व कृष्णा की सलामी जोड़ी ने 80 रन तक बिना विकेट खोए बना लिए थे और लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए मुकाबला अपनी ओर खींच लिया था, पुष्कर(द्वितीय) ने 23 बॉल में 49 रन और कृष्णा ने 43 रन का योगदान दिया, किंतु अपनी टीम को विजयश्री तक नहीं पहुंचा पाए। स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से पुष्कर (प्रथम) द्वारा तीन विकेट लेकर मैच को स्टेडियम ट्रेनीज के नाम कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक द्वारा रिबन काटकर व दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा कुछ गेंदें खेलकर विधिवत रूप से क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। श्री कर्नाटक ने इस अवसर पर समस्त युवाओं से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक अपने शारीरिक क्षमता व दक्षता को मजबूत करने के लिए ऐसे आउटडोर गेम्स खेलें, तथा अपने शरीर को मजबूत बनाने के लिए लगातार दौड़ भाग वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें। जिससे युवाओं के शारीरिक मजबूती बनी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ खिलाड़ी अजीत सिंह कार्की, पूर्व सभासद किशन लाल, राफा क्रिकेट क्लब के सचिव रोहित शैली, उपाध्यक्ष हेम जोशी, डी के जोशी, प्रकाश जोशी, देवेंद्र परिहार, प्रकाश वाणी, दीपक सतवाल, स्टेडियम कोच हीरा कनवाल आदि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में आयोजक मंडल की ओर से मेहरा स्पोर्ट्स के कैलाश मेहरा, भगत रावत, अंकित पांडे, अजय टम्टा, सौरभ भंडारी, किशन कुमार, अर्जुन लटवाल, शलिल पंत, खजान जोशी, पूरन सिंह मेहरा, मनीष कांडपाल सहित अनेकों खेल प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ललित कनवाल द्वारा किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अटल टिंकरिंग लैब राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में साइंटिफिक लेक्चर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो लोग घायल 

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.