Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य में आई गिरावट
  • देहरादून

अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य में आई गिरावट

AltnewsUttarakhand 26/02/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में प्राध्यापकों की तैनाती और छात्र हितों से संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य में गिरावट आनी शुरू हो गई है। रविवार को अनशन स्थल पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने इसकी पुष्टि की है। इससे पूर्व शनिवार देर शाम एक छात्रा का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था। पीजी कॉलेज डाकपत्थर में प्राध्यापकों की तैनाती, स्नातक स्तर पर भूगोल, फाइन आर्टस, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, रक्षा विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषय संचालित किए जाने की मांग को लेकर एक माह से छात्र आंदोलनरत हैं। बीते शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, उपाध्यक्ष माही वर्मा और यूआर रोहन सप्पल ने आमरण अनशन शुरू किया था। छात्रसंघ उपाध्यक्ष माही का स्वास्थ्य बिगड़ने पर प्रशासन से उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं अनशन पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष और यूआर के स्वास्थ्य में भी गिरावट आनी शुरू हो गई। बावजूद इसके छात्र अनशन समाप्त नहीं करने पर अड़े हुए हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मांगों पर कार्यवाही होने के बाद ही अनशन समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रसायन विज्ञान विभाग प्राध्यापक विहीन है, जबकि कॉलेज में रसायन विज्ञान की पांच कक्षाएं संचालित होती हैं। बिना प्राध्यापक के छात्रों के सामने परीक्षा की तैयारी करने की चुनौती खड़ी हो गई है। कहा कि मांगों पर कार्यवाही के बाद ही अनशन समाप्त किया जाएगा। धरना स्थल पर प्रियांशु चौहान, वंशिका दयाल, राहुल तोमर आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किलावली में पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी को छुड़ाया
Next: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, सदन मंगलवार तक के लिए स्थगित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.