Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • किलावली में पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी को छुड़ाया
  • ऊधम सिंह नगर

किलावली में पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी को छुड़ाया

AltnewsUttarakhand 26/02/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  वारंटी की धरपकड़ को गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस के कब्जे से पकड़े गए वारंटी को भी छुड़ा लिया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। शनिवार की रात कुंडा थाना पुलिस एसआई होशियार सिंह के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ अभियान में जुटी थी। टीम में कांस्टेबल मनोज जोशी, जोगेंद्र सिंह व चंद्रशेखर भट्ट भी शामिल थे। उनकी कार ग्राम दुर्गापुर में नहर पुलिया पर पहुंची तो मुखबिर ने एक वारंटी के घर के बाहर होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने वारंटी किलावली निवासी दलीप सिंह पुत्र जागर सिंह को पकड़ लिया, लेकिन उसने वारंट तामील नहीं किया। वारंटी ने पुलिस टीम से अभद्रता करते हुए आवाज लगाकर अपने परिवार वालों को मौके पर बुला लिया। वहां पहुंचे वारंटी दलीप की पत्नी कृष्णा कौर, उसके पुत्रों गुरमीत सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खू व मंगू सिंह व हरदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम नवलपुर व तीन-चार अन्य महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने धक्कामुक्की कर दलीप सिंह को छुड़ाकर भगा दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज
Next: अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य में आई गिरावट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर

कमरे के कुंडे से लटका मिला बीएससी की छात्रा का शव

AltnewsUttarakhand 15/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री गणेश जोशी ने की रुद्रपुर में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक

AltnewsUttarakhand 14/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.