Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अटल टिंकरिंग लैब में ‘अटल मैंटर सेशन’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अटल टिंकरिंग लैब में ‘अटल मैंटर सेशन’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

AltnewsUttarakhand 04/12/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के अटल टिंकरिंग लैब में ‘अटल मैंटर सेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ जयदीप कुमार बिष्ट मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में इंदौर से आए कैरियर काउंसलर, लाइफ़ स्किल्स कोच व शिक्षाविद जसवंत सिंह बिष्ट एवं खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर बिष्ट ने लक्ष्य निर्धारित करने एवं उस पर लगन से कार्य करने को सफलता का मूल मंत्र बताया तथा उन्होंने विज्ञान और तकनीकी में हो रहे नए नए शोधों विशेषकर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में संकर बीजों आदि नए अविष्कारों पर भी प्रकाश डाला । उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की। गौरव नेगी और सोनू बिष्ट ने बनाए गए मॉडलों स्मार्ट होम, होम ऑटोमेशन, एयर क्वालिटी मॉनिटर, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट डस्टबिन, ड्रोन आदि को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाये मॉडल्स की सराहना की। अटल लैब इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने बताया की लैब से 2 छात्र रितिक नेगी और राहुल नेगी राष्ट्रीय कार्यशाला देहरादून में अपने बनाये मॉडलस प्रदर्शित कर चुके हैं तथा वर्तमान में विद्यार्थियों द्वारा स्मार्ट होम व होम ऑटोमेशन मॉडल बनाये गए हैं एवं जंगली जानवरों से फसलों को बचाने हेतु तकनीकी के उपयोग पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कैरियर काउंसलर व कोच जसवंत सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक ज्ञान अर्जन करने को कहा और बताया कि अटल टिंकरिंग लैब में उपलब्ध संसाधनों का समुचित प्रयोग नए भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकता हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल ने बताया की जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा अटल टिंकरिंग लैब को जनपद में हो रहे नवाचारों की श्रेणी में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में मोती प्रसाद साहू ने अटल लैब में हो रहे कार्यों की विस्तृत रूपरेखा रखी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत पांडे ने बताया कि अटल लैब की स्थापना से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना व सोच का विकास हुआ है तथा समुदाय व अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी यहां भ्रमण हेतु आते हैं। इस अवसर पर ‘विज्ञान व प्राद्योगिकी का दैनिक जीवन मे महत्व’ विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें आकांक्षा नेगी प्रथम, तानिया बिष्ट द्वितीय व सोनू बिष्ट तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन अटल लैब इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर भूपेंद्र बिष्ट, तारा दत्त भट्ट, बीएल यादव, शंकर दत्त भट्ट, प्रदीप सलाल, कृपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, नवीन वर्मा, गीतांजलि नयाल, कमलेश मिश्रा एवं गणेश पालनी आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना परिसर में हिंदी प्राध्यापक मिली कोरोना पॉजिटिव
Next: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा वेतन नहीं देने पर गरजे आप प्रदेश उपाध्यक्ष, कहा सरकार कर रही उपेक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.