Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा वेतन नहीं देने पर गरजे आप प्रदेश उपाध्यक्ष, कहा सरकार कर रही उपेक्षा
  • अल्मोड़ा

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा वेतन नहीं देने पर गरजे आप प्रदेश उपाध्यक्ष, कहा सरकार कर रही उपेक्षा

AltnewsUttarakhand 04/12/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आज अल्मोडा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है। गांव गांव जाकर आंगनबाड़ियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को कई महीनों से वेतन नहीं मिल पाया है। जिस कारण इन बहनों के आगे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को वेतन ना देने से उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस सरकार और बीजेपी पार्टी का दोहरा चरित्र इसी बात से सामने आता है कि अपने प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए जाते हैं लेकिन गरीबों का हक देने के लिए सरकार के पास बजट नहीं है। पूरा प्रदेश जानता है कि जब कोरोना का भीषण काल चल रहा था तो इन्हीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने गांव गांव जाकर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों तक मदद पहुंचाई लेकिन सरकार इतनी निर्लज्ज हो गई है कि उन्हें आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का दर्द नहीं दिखता। कई ऐसी भी कार्यकर्ता हैं जिनके पति का रोजगार खत्म हो गया है और वो भी इन्हीं पर आश्रित हैं लेकिन वेतन नहीं मिल पाने से इनके परिवार के लिए आर्थिक संकट पैदा हो गया है। 5 वर्ष के बच्चों की देखभाल के साथ साथ इनकी जिम्मेदारी गर्भवती महिलाओं की देखभाल की होती है लेकिन ये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि दूसरों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली इन कार्यकर्ताओं को अपनी ही देखभाल के लिए सरकार के आगे हाथ फैलाने पड़ रहे हैं। आज भी विभागीय अधिकारी बजट का रोना रो रहे हैं। लेकिन सरकार जनता को यह बताए कि केन्द्र से बार बार पैसा लेने के बावजूद भी अगर वेतन देने के लिए सरकार के पास धन की कमी है तो आखिर इस पैसे को ठिकाने कहां लगाया जा रहा है। सरकार पैसों की बंदरबांट में लगी है, इस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है।

पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों में कहीं 5 महीने तो कहीं 4 महीनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कुंमायूं और गढवाल दोनो ही मंडलों में यही स्थिति है। सैकडों आंगनबाडी कार्यकर्ता इसके बावजूद भी अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रही है। आप पार्टी सरकार से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द इन बहनों का वेतन इन्हें दिया जाए ताकि इनके परिवार पर मंडरा रहा आर्थिक संकट खत्म हो सके। प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार को माफ करने वाली नहीं है। जो जनता से ही पैसा वसूलने के बाद जनता को ही परेशान करने का काम कर रही है। अगर समय रहते अब सरकार नही जागी तो वो दिन दूर नही जब सरकार इन आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के गुस्से के आगे टिक ना पाए और सूखे तिनके की तरह कहीं उड ना जाए। पत्रकार वार्ता में रोहित सिंह, सोहित भट्ट, दानिश कुरेशी आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अटल टिंकरिंग लैब में ‘अटल मैंटर सेशन’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: छात्र संघ अध्यक्ष दीपक ने अव्वल अंकों के साथ पीएचडी एंट्रेन्स किया पास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.