Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुंछ हमले को लेकर 2 पाकिस्तानी आतंकियों के स्केच जारी, 20 लाख रुपये का इनाम घोषित
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

पुंछ हमले को लेकर 2 पाकिस्तानी आतंकियों के स्केच जारी, 20 लाख रुपये का इनाम घोषित

AltnewsUttarakhand 06/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 श्रीनगर ( आरएनएस)।  जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पिछले हफ्ते भारतीय वायु सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। सुरक्षा बलों ने इसे अंजाम देने वाले 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। साथ ही उनकी गिरफ्तारी को लेकर सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा हुई है। मालूम हो कि शनिवार शाम को पुंछ में शाहसितार के पास दहशतगर्दों ने वायुसेना के काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें वायु सेना के जवान कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए। साथ ही, 4 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद से सशस्त्र बल शाहसितार इलाके में बड़ा तलाशी अभियान चला रहे हैं। आतंकियों का पता लगाने के लिए सशस्त्र बुलेटप्रूफ वाहनों और डॉग स्क्वॉड को लगाया गया है।
शहीद जवान विक्की पहाड़े की पार्थिव देह को आज सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लाया गया। वायुसेना के अधिकारियों और जवानों के अलावा परिजनों व नगरवासियों ने उनकी ससम्मान अगवानी की। पार्थिवदेह को यहां शहीद जवान के निवास पर ले जाया गया है। उनकी अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ यहीं पर की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव भी शहीद जवान को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। जवान के अंतिम दर्शन के लिए नगर में भीड़ उमड़ पड़ी। शहीद जवान के परिवार में पत्नी और 5 वर्षीय एक पुत्र है। पहाड़े तीन बहनों के बीच एकलौते भाई हैं।

शहीद के परिजन को 1-1 करोड़ की सहायता राशि का प्रस्ताव
इस बीच, पिछले दो दिन में शहीद हुए मध्य प्रदेश के 2 जवानों के परिजन को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि के लिए राज्य सरकार चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजेगी। राज्य शासन की ओर से शहडोल के शहीद सहायक पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र बागरी के परिजन को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए छिंदवाड़ा के जवान विक्की पहाड़े के परिजन को भी 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। मालूम हो कि शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में लगे चालक ने एएसआई को कुचल दिया, जिससे वे मौके पर ही शहीद हो गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुजुर्ग किसान को हाथी ने कुचला, मौत
Next: वरिष्ठ लेखिका जया पाण्डे ने महिला रामलीला के पात्रों को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.