Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मनी लॉड्रिंग केस में जेट एयरवेज फाउंडर नरेश गोयल को मिली अंतरिम जमानत, कहा था- जेल में ही मर जाऊंगा
  • राष्ट्रीय

मनी लॉड्रिंग केस में जेट एयरवेज फाउंडर नरेश गोयल को मिली अंतरिम जमानत, कहा था- जेल में ही मर जाऊंगा

AltnewsUttarakhand 07/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत मिल गई है। मुंबई हाईकोर्ट ने नरेश गोयल को मेडिकल आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत दी। न्यायमूर्ति एनजे जमादार की पीठ ने कहा कि गोयल को 1 लाख रुपये की जमानत देनी होगी और विशेष अदालत की पूर्व अनुमति के बिना मुंबई नहीं छोड़ेंगे। अदालत ने गोयल को अपना पासपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है।
बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नरेश गोयल की अंतरिम जमानत याचिका का विरोध किया था। ईडी ने कहा था कि निजी अस्पताल में भर्ती रहने की उनकी अवधि एक महीने के लिए बढ़ाई जा सकती है। बता दें कि नरेश गोयल ने खुद और पत्नी के कैंसर से पीडि़त होने का हवाला देते हुए स्वास्थ्य और मानवीयता के आधार पर अंतरिम जमानत मांगी थी। बीते फरवरी में एक विशेष अदालत ने नरेश गोयल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि अदालत ने उन्हें उनकी पसंद के किसी निजी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की अनुमति जरूर दी थी। इसके बाद गोयल ने अंतरिम जमानत के लिए अप्रैल महीने में मुंबई हाईकोर्ट का रुख किया था।
पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग करने और केनरा बैंक द्वारा कर्ज के रूप में जेट एयरवेज को दिये गये 538.62 करोड़ रुपये में धांधली करने के आरोप में गोयल को सितंबर, 2023 में गिरफ्तार किया था। ईडी की ओर से इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने पर गोयल की पत्नी अनीता गोयल को नवंबर, 2023 में गिरफ्तार किया गया था। अनीता को उनकी उम्र और चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर गिरफ्तारी के दिन ही विशेष अदालत ने जमानत दे दी थी लेकिन विशेष अदालत ने गोयल को इस आधार पर जमानत से इनकार कर दिया था कि उन्हें उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाई-भाभी से परेशान पंजाब की नेशनल हॉकी खिलाड़ी ने की आत्महत्या, भाखड़ा नहर से लाश बरामद
Next: पॉक्सो एक्ट का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, नाबालिग बालिका बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.