Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत छात्रों को दी स्कॉलरशिप
  • अल्मोड़ा

शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत छात्रों को दी स्कॉलरशिप

AltnewsUttarakhand 09/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत एडवांस एजुकेशन इन्दौर द्वारा धन सिंह बिष्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इसके अंतर्गत रिया कनवाल व दीपक क़ुमार को मोस्ट प्रोग्रेसिव स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर चयनित किया गया एवं प्रत्येक को 1100-1100 रुपये की नक़द धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके साथ ही हिमांशु भट्ट, कल्पना बिष्ट व अंजलि बिष्ट को 501-501 रुपये की नक़द धनराशि व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि इंदौर के शिक्षाविद, कैरियर काउन्सलर व धन सिंह बिष्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप के संयोजक जसवंत सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों के सफल होने के लिए संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास को आवश्यक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अपने में सकारात्मक बदलाव लाने व लक्ष्य के लिए एकाग्रता से परिश्रम करने को कहा। कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने जसवंत सिंह बिष्ट द्वारा की गई पहल को अनुकरणीय बताया और कहा कि इससे विद्यार्थियों में नई प्रेरणा का संचार होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि चिंतक धीरज कुमार पाण्डे ने विद्यार्थियों से समाज के लिए योगदान करने की अपील की। सुनीता बोरा ने विद्यालय की विस्तृत आख्या रखी। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्षा गंगा मेहरा, लक्ष्मण राम, आयुषी बिष्ट, टी डी भट्ट, डॉ निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद पाण्डे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी, मोनिका जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण को रोकने और हटाने के लिए चालानी कार्रवाई की जाय
Next: देशवासियों का अपमान कर रही कांग्रेस : जोशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.