Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण को रोकने और हटाने के लिए चालानी कार्रवाई की जाय
  • अल्मोड़ा

सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण को रोकने और हटाने के लिए चालानी कार्रवाई की जाय

AltnewsUttarakhand 09/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और उपायों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन सड़कों पर साइन बोर्ड नहीं है उन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सम्भावित दुर्घटना की स्थिति में सड़कों पर एम्बुलेंसों की सही संरचना और अनुरक्षण किया जाय। उन्होंने कहा जिन सड़कों पर दुर्घटना होने की सम्भावना है उन स्थान पर दुर्घटना कम करने के लिए प्रभावी उपाय किए जाय। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण को रोकने और हटाने के लिए चालानी कार्रवाई की जाय। उन्होंनें निर्देश दिए कि जनपद में भार वाहक वाहनों में ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना एवं वाहन संचालन करते समय चालक के द्वारा मोबाईल पर बात करने पर कड़ी कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि जो सड़कें वन-वे है उन सड़कों पे वन-वे के साइन बोर्ड लगना सुनिश्चित किया जाय। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत वरूणा अग्रवाल, उप जिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज, मुख्य चिकित्साधिकारी आर सी पंत, एआरटीओ रानीखेत निर्मला आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुड़की में धूमधाम से निकाली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा
Next: शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत छात्रों को दी स्कॉलरशिप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.