Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला अस्पताल में इलाज को आए मरीजों के लिए नहीं है जगह
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में इलाज को आए मरीजों के लिए नहीं है जगह

AltnewsUttarakhand 10/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के मुख्यालय में स्थित जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं किस कदर हावी हैं इसका ताजा उदाहरण है कि जिला अस्पताल में ठेकेदार ने निर्माण कार्य की सामग्री आने जाने के रास्ते में डाल दी है। जिला अस्पताल हमेशा अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहता है। कभी मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं करा पाने में तो कभी चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाईयां लिखे जाने में। नगर के मुख्य बाजार में स्थित जिला अस्पताल में दूरदराज के गाँवों से मरीज इलाज कराने उम्मीद के साथ पहुँचते हैं। जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के बैठने के पर्याप्त जगह नहीं है जैसे तैसे मरीज और तीमारदार खड़े रहकर चिकित्सक से परामर्श कर पा रहे हैं। एक तो परिसर में वैसे ही जगह नहीं है ऊपर से ठेकेदार ने निर्माण कार्य के चलते अस्पताल में मरीजों के आने जाने को भी जगह नहीं छोड़ी है। ठेकेदार ने अस्पताल में अपना राज समझ रखा है। वर्तमान में जिला अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य चल रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते मरीजों और तीमारदारों के लिए दिक्कतें हो रही हैं। अस्पताल के परिसर में निर्माण कार्य की सामग्री खुली पड़ी हुई है। यहाँ परिसर में रेता-रोड़ी, सरिया और टिन, मिट्टी, पत्थर खुले में पड़े हुए हैं। निर्माण कार्य के चलते मरीजों, तीमारदारों के अस्पताल में जाने को रास्ता नहीं बचा है। सरिया काटने के लिए लगाई हुई मशीन भी बीच रास्ते में खुली रखी हुई है जिससे किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है। कार्यदाई संस्था, ठेकेदार और ना ही अस्पताल प्रशासन को जनता की सुरक्षा से कुछ लेना देना नहीं है। अस्पताल में मरीज यदि सावधानी से ना जाए तो उसे लेने के देने पड़ सकते हैं। खुली मशीन, सरिया रेता आदि निर्माण सामग्री हादसे को निमंत्रण दे रही है। अस्पताल में लोग इलाज कराने आते हैं लेकिन हालात कुछ और ही बताते हैं। प्रबंधन का ध्यान मरीजों की सुरक्षा की तरफ बिल्कुल नहीं है। जब कोई हादसा होगा तभी क्या अस्पताल प्रबंधन जागेगा और मरीजों की सुरक्षा की तरफ ध्यान देगा। इस मामले पर जिला चिकित्सालय के पीएमएस डॉ एच सी गड़कोटी का कहना है कि निर्माण कार्य जुलाई माह तक पूरा हो जाएगा और ठेकेदार को इस मामले पर चेतावनी दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हंस फाउंडेशन ने रैली निकालकर किया जागरूक
Next: कांग्रेस को सत्ता में आने दीजिए राम मंदिर का कराएंगे शुद्धिकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.