Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस को सत्ता में आने दीजिए राम मंदिर का कराएंगे शुद्धिकरण
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस को सत्ता में आने दीजिए राम मंदिर का कराएंगे शुद्धिकरण

AltnewsUttarakhand 10/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 मुंबई (आरएनएस)।  महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अयोध्या में बने राम मंदिर का शुद्धिकरण कराने की बात कही है। मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को उन्होंने कहा, ‘इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद अयोध्या के राम मंदिर का शुद्धिकरण कराया जाएगा। आप जानते हैं कि शंकराचार्य ने इसकी प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया था। इसलिए चारों शंकराचार्य राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे।’ उन्होंने कहा कि राम दरबार सही स्थान पर स्थापित किया जाएगा। वहां भगवान राम की मूर्ति नहीं, बल्कि रामलला के बाल स्वरूप को विराजमान करेंगे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण में प्रोटोकॉल के खिलाफ काम किया। उन्होंने कहा कि हम इसे सुधारेंगे और धर्म के तहत काम होगा।
वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की फैक्ट्री रखने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा। गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद महंत दिग्विजयनाथ पार्क में चुनावी जनसभा हुई। इसे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, आज देश में हो रही कार्रवाई और यूपी में माफिया के खिलाफ हो रहे एक्शन जैसे कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर पर आतंकी हमले नहीं होते। उन्होंने कहा कि तब आतंकवाद पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी।

भाजपा पर जमकर बरसे नाना पटोले
कुछ दिन पहले ही नाना पटोले ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल में जीएसटी के जरिए जनता को लूटा है और सार्वजनिक उपक्रमों के बेचकर देश को बर्बाद कर दिया है। पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रति जनता में बड़े पैमाने पर आक्रोश है और इसलिए भाजपा की हार तय है। उन्होंने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आलोचना करने के बजाय भाजपा को बताना चाहिए कि उसने गत 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए हैं।’ उन्होंने दावा किया कि मनमोहन सिंह के शासनकाल में भारत की अर्थव्यवस्था कहीं बेहतर थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में इलाज को आए मरीजों के लिए नहीं है जगह
Next: ग्रीन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.