Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुंबई में आंधी-तूफान से तबाही, घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से चार लोगों की मौत, 59 लोग घायल
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

मुंबई में आंधी-तूफान से तबाही, घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से चार लोगों की मौत, 59 लोग घायल

AltnewsUttarakhand 13/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

मुंबई (आरएनएस)। मुंबई में इस सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली है। इस आंधी-तूफान की वजह से घाटकोपर में तबाही मच गई। आंधी-तूफान की वजह से मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फुट लंबी होर्डिंग उखड़ गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी का कहना है कि यह हादसा जिमखाना के पास शाम साढ़े बजे के करीब हुआ। मौके पर तुरंत राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दमकल और पुलिस की टीम को भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान क्रेन और गैस कटर का इस्तेमाल किया गया है।

हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश- देवेंद्र फड़णवीस
घाटकोपर में हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मुंबई के मुलुंद क्षेत्र में होने वाली अपनी चुनावी रैली को रद्द कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

रेलवे और होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के खिलाफ होगी कार्रवाई- बीएमसी
घाटकोपर में हुए हादसे के मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा रेलवे और विज्ञापन कंपनी इगो मीडिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। बीएमसी का कहना है कि रेलवे और विज्ञापन कंपनी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। उधर सेंट्रल रेलवे के अधिकारी स्वप्निल नीला का कहना है कि जिस जमीन पर होर्डिंग लगाई गई थी, वह जमीन सेंट्रल रेलवे की नहीं बल्कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की है।

हवाई सेवाओं पर भी पड़ा असर
मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। उधर मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं का संचालन अस्थाई रूप से रोका गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि तूफान के दौरान 15 उड़ानों में बदलाव किया गया। इसके बाद शाम 5:03 बजे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हो पाया। दरअसल मुंबई हवाई अड्डे पर बीते सप्ताह प्री-मानसून रनवे के रख-रखाव का काम किया गया था। इस वजह से उड़ानों को समय रहते संचालित किया गया।

इन इलाकों में बारिश और तूफान चलने की संभावना
उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के साथ साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग से सिडकुल में दुष्कर्म, केस दर्ज
Next: ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.