Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 10 लाख रुपए रिश्वत लेते सीबीआई इंस्पेक्टर गिरफ्तार, घर से मिले सोने के बिस्किट; नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

10 लाख रुपए रिश्वत लेते सीबीआई इंस्पेक्टर गिरफ्तार, घर से मिले सोने के बिस्किट; नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

AltnewsUttarakhand 21/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

भोपाल (आरएनएस)। मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले की जांच कर रहे सीबीआई अफसर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। सीबीआई निरीक्षक राहुल राज 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। मामले में एजेंट सचिन जैन को भी किया गिरफ्तार किया गया है। राहुल राज ने सही रिपोर्ट पेश न करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इंदौर नर्सिंग कॉलेज संचालक समेत कई आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने इंदौर, भोपाल, रतलाम में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। इस बीच रिश्वत देने पहुंचे मलय नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत सीबीआई निरीक्षक को टीम ने भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से धरदबोचा। राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं।
सीबीआई ने इस घोटाले में आरोपी दलाल सचिन जैन और रिश्वत देने वाले करीब 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। ष्टक्चढ्ढ ने 13 आरोपियों में से 9 को अरविंद कुमार शर्मा की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। चार आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 13 साल के लडक़े ने अपनी 15 साल की बहन से किया रेप, दोनों ने एक साथ देखी थी पॉर्न फिल्म
Next: 12वीं कक्षा के छात्र को ब्लैकमेल कर मांगे दो लाख रुपये

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.