Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ईपीएफओ का सात जिलों में निधि आपके द्वार कार्यक्रम
  • उत्तरकाशी
  • चमोली
  • टिहरी
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

ईपीएफओ का सात जिलों में निधि आपके द्वार कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 21/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) की ओर से निधि आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन देहरादून समेत सात जिलों में किया जा रहा है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया कि निधि आपके द्वार का आयोजन 27 मई को किया जाएगा। इसमें पीएफ अंशधारकों, पेंशनर्स और नियोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ईपीएफओ कमिश्नर विश्वजीत सागर ने बताया कि यह कार्यक्रम देहरादून जिले में सेलाकुई स्थित मैसर्स हनीवेल एलेक्ट्रिक्लस डिवाइस एवं सिस्टम इंडिया लिमिटेड, हरिद्वार में बहादराबाद मकिनो ऑटोमोटिव, टिहरी गढ़वाल के शिवपुरी स्थित मैक्स इन्फ्रा लिमिटेड, रुद्रप्रयाग में नगर पालिका कार्यालय, चमोली के गौचर स्थित नगर पालिका कार्यालय और उत्तरकाशी के बड़कोट नगर पालिका कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें अश्रित पेंशन, पेंशनभोगी की मृत्यु होने पर आश्रितों के पेंशन लाभ समेत पेंशन हेल्प डेस्क के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की टीम भी मौजूद रहेगी, जो कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करेंगी। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन भुगतान के आदेश भी दिए जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फाइनेंस कर्मी की आंखों में मिर्च डालकर 1.75 लाख लूटे
Next: डाक मतपत्रों की स्कैनिंग करने वाले कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.